₹4000 तक सस्ते हुए Motorola के धांसू 5G फोन, Waterproof डिजाइन और 50MP सेल्फी कैमरा का फायदा
Flipkart की Sasa Lele सेल में मोटोरोला के स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार छूट मिल रही है। आज 9 मई से शुरू हुई इस सेल में स्मार्टफोन्स पर 4000 रुपए तक का शानदार डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। जानिए सभी डील्स की पूरी डिटे
Motorola Smartphones At Massive ...
फ्लिपकार्ट की स्पेशल समर सेल में Sasa Lele Sale में मोटोरोला के पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर भारी छूट और आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। इस सेल में Motorola Edge 70 Fusion, Edge 60 Pro, Motorola Edge 70, Moto G सीरीज के स्मार्टफोन्स शामिल हैं। यह सेल कल 9 मई से Flipkart पर लाइव हो गई है। खास बात यह है कि कई फोन्स पर बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे। आइये आपको डिटेल में बताते हैं किस फोन पर कितने की छूट:
Motorola Edge 60 Fusion 5G पर..
हाल ही में मोटोरोला के Edge 60 Fusion की कीमत बढ़ोतरी हुई थी इस फोन की कीमत 23,999 रुपए थी, लेकिन अब इसे फ्लिपकार्ट सेल में 19,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। यानी यूजर्स को सीधा 4,000 का फायदा मिल रहा है। इसमें 50MP का कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, IP68 वाटर रेसिस्टेंस और प्रीमियम वेगन लेदर डिजाइन भी मिलता है
Motorola Edge 60 Pro पर ...
Motorola Edge 60 Pro को फ्लिपकार्ट की सेल में 27,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। यानी ग्राहकों को 3,000 रुपए तक का सीधा फायदा मिलेगा। फोन में Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दी गई है और यह HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। कैमरा की बात करें तो Motorola Edge 60 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Motorola Edge 70 Fusion पर
Motorola Edge 70 Fusion को समर सेल में से 24,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 50MP Sony LYTIA सेंसर है, वहीं सेल्फी के लिए 32MP कैमरा मिल सकता है। सबसे खास बात इसकी 7000mAh बैटरी है, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फोन में IP68 रेटिंग और प्रीमियम डिजाइन भी देखने को मिल सकता है।
Motorola Edge 70 पर भी जबरजस्त छूट :
Motorola Edge 70 को फ्लिपकार्ट की Sasa Lele सेल में फोन को 27,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। यानी ग्राहकों को 2,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। कैमरा के लिए इसमें ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP सेल्फी कैमरा भी शामिल है। फोन सिर्फ 5.99mm पतला है। फोन को IP68 + IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिलती है।
Disclaimer :
इस ब्लॉग लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य उपयोग और जागरुकता के उद्देश्य से लिखी गई है । किसी भी खरीदारी का निर्णय लेने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी स्टोर से सभी विवरण अवश्य जांच ले ।

Comments
Post a Comment
Latest mobile news, smartphone reviews, comparisons, tips & tricks, buying guides aur apps ki trusted information in Hindi."